“संपादकीय” नेपाल की बाढ़: हिमालय की चेतावनी, इंसानियत की परीक्षा

नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड नें एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या हम हिमालयी आपदाओं के सामनें अब भी केवल राहत और बचाव तक सीमित रहेंगे, या भविष्य के लिए ठोस तैयारी भी करेंगे?
26 अगस्त 2026 को नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ नें व्यापक तबाही मचाई, कई लोगों की मौत हुई, सैकड़ों लोग लापता हैं और सड़क, पुल, बस्तियों तथा अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है, अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के अनुसार आपदा की भयावहता अभी पूरी तरह सामनें आना बाकी है, यह महज एक प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि हिमालयी क्षेत्र की बढ़ती संवेदनशीलता का गंभीर संकेत है।

ग्लेशियरों, हिमनद झीलों, भूस्खलन और अचानक आनें वाली बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है, ऐसी परिस्थितियों में केवल आपदा आनें के बाद राहत पहुंचाना पर्याप्त नहीं है, पूर्व चेतावनी प्रणाली, वैज्ञानिक निगरानी, सुरक्षित निर्माण और स्थानीय स्तर पर आपदा-प्रबंधन की मजबूत व्यवस्था अब अनिवार्य हो चुकी है, सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि इस त्रासदी का असर नेपाल की सीमाओं तक सीमित नहीं रहता, नदियों का प्रवाह भारत की ओर आता है और बिहार तथा उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी सतर्कता बढ़ानी पड़ती है, इसलिए नेपाल की आपदा को भारत के लिए भी एक महत्वपूर्ण चेतावनी के रूप में देखना चाहिए।

इस कठिन समय में भारत की ओर से राहत सामग्री और चिकित्सा सहायता भेजना केवल पड़ोसी धर्म नहीं, बल्कि भारत-नेपाल की मानवीय और ऐतिहासिक साझेदारी का परिचायक है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रेड क्रॉस, WHO और अन्य संस्थाओं ने राहत प्रयासों में सहयोग शुरू किया है, लेकिन असली चुनौती राहत सामग्री पहुंचानें के बाद शुरू होगी- पुनर्वास, आजीविका की बहाली, सड़क और संचार व्यवस्था का पुनर्निर्माण तथा प्रभावित परिवारों का दीर्घकालिक पुनर्वास।
नेपाल की इस त्रासदी से पूरे हिमालयी क्षेत्र को सबक लेना होगा, विकास जरूरी है, लेकिन प्रकृति की क्षमता और भौगोलिक संवेदनशीलता की अनदेखी करके किया गया विकास विनाश को आमंत्रण दे सकता है, आज आवश्यकता आरोप-प्रत्यारोप की नहीं, बल्कि भारत, नेपाल और चीन के बीच बेहतर जल-सूचना साझेदारी, समयबद्ध चेतावनी तंत्र और साझा आपदा प्रबंधन व्यवस्था की है।
नेपाल की बाढ़ केवल नेपाल का संकट नहीं है, यह पूरे हिमालय की चेतावनी है- और इस चेतावनी को यदि हमनें अब भी गंभीरता से नहीं लिया, तो अगली आपदा कहीं अधिक बड़ी कीमत मांग सकती है।
✍️… संजय कुमार मिश्रा “प्रधान संपादक”


👤 श्री संजय मिश्रा
📰 एडिटर-इन-चीफ
🔎 इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट |
📜 RTI एक्टिविस्ट |
🤝 सोशल वर्कर
🖋️ परिचय
श्री संजय मिश्रा Sushiravani के
एडिटर-इन-चीफ हैं। वे निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित आधारित
पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी पत्रकार हैं। उनकी विशेषज्ञता
सुशासन, सामाजिक न्याय, शिक्षा, पर्यावरण, अपराध, प्रशासनिक पारदर्शिता
एवं जनकल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों की रिपोर्टिंग में है।
📜 RTI एवं सामाजिक योगदान
RTI एक्टिविस्ट के रूप में वे सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से
शासन-प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नागरिक अधिकारों के प्रति
जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय हैं।
🤝 सोशल वर्कर के रूप में वे शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण,
सामुदायिक विकास तथा जनहित से जुड़े विभिन्न सामाजिक अभियानों में
सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
🏛️ संगठनात्मक दायित्व
नेशनल मीडिया कन्फेडरेशन
स्टेट प्रेसिडेंट
🎯 मिशन
“सत्य, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए
विश्वसनीय एवं प्रमाणिक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक बनाना।”
📞 संपर्क
📱 मोबाइल: +91 99812 95921
✉️ ईमेल: sanjaymishracg5612@gmail.com
