पेण्ड्रा ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्र में मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों नें लिया नशामुक्ति का संकल्प


गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़। 06 सितंबर 2026
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पेण्ड्रा सेवा केन्द्र में रविवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के विभिन्न क्षेत्रों से ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों सहित पेण्ड्रा क्षेत्र के शिक्षकगण उपस्थित रहे, कार्यक्रम में GPM के जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पीयूष गुप्ता नें किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा अतिथियों एवं शिक्षकों का तिलक लगाकर तथा ‘ॐ शांति’ का प्रतीक नारियल, भोग-प्रसाद एवं ज्ञान-अमृत पुस्तक भेंट कर स्वागत किया गया, बी.के. उषा बहन नें संस्था की गतिविधियों एवं उद्देश्यों का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया।

✍️ शिक्षक भावी पीढ़ी का निर्माता: बी.के. सुनीता बहन…
पेण्ड्रा सेवा केन्द्र की संचालिका बी.के. सुनीता बहन नें अपनें उद्बोधन में महान शिक्षाविद एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को स्मरण करते हुए कहा कि शिक्षक भावी पीढ़ी का निर्माता होता है, जिस प्रकार कुम्हार मिट्टी को आकार देकर सुंदर रूप प्रदान करता है, उसी प्रकार शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं जीवन को ज्ञान, संस्कार और अनुशासन से गढ़ता है, उन्होंने कहा कि शिक्षक किसी भी देश की रीढ़ होते हैं और राष्ट्र के निर्माण एवं विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, उन्होंने कहा कि भौतिक एवं बौद्धिक शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के जीवन में आध्यात्मिक ज्ञान का समावेश हो जाए तो भारत पुनः विश्व गुरु के पद पर प्रतिष्ठित हो सकता है, उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों से ऊपर परम शिक्षक, परमपिता परमात्मा शिव हैं, जो परम शिक्षक एवं परम सतगुरु के रूप में आत्मा, परमात्मा तथा सृष्टि के आदि-मध्य-अंत का ज्ञान प्रदान कर मनुष्य के ज्ञान के दिव्य चक्षु खोलते हैं और सत्य के मार्ग पर चलना सिखाते हैं, उनके बताए मार्ग पर चलना ही परम शिक्षक के प्रति सच्चा सम्मान और कृतज्ञता है।

✍️ ‘ज्ञान के साथ ध्यान भी जरूरी’: जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी…
मुख्य अतिथि डी.ई.ओ. रजनीश तिवारी नें कहा कि जीवन में ज्ञान के साथ ध्यान भी अत्यंत आवश्यक है, जितना अधिक हम ध्यान एवं मेडिटेशन का अभ्यास करते हैं, उतनी ही मन की शांति और एकाग्रता बढ़ती है, उन्होंने ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा निःस्वार्थ भाव से राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से समाज में शांति एवं सकारात्मकता का संदेश देनें के कार्य की सराहना की, उन्होंने कहा कि नियमित राजयोग एवं ध्यान के अभ्यास से मानसिक तनाव और चिंता को कम करनें में सहायता मिलती है तथा व्यक्ति स्वयं को अधिक शांत और सकारात्मक महसूस करता है, उन्होंने आयोजन के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

✍️ राजयोग मेडिटेशन से शिक्षकों नें किया शांति का अनुभव...
राजयोगिनी बी.के. उत्तरा बहन नें राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से उपस्थित शिक्षकों को शांति एवं एकाग्रता का अनुभव कराया, इस दौरान सभी शिक्षकों नें ध्यान के माध्यम से आत्मिक शांति एवं आनंद की अनुभूति की।
शिक्षिका रुक्मणी बहन नें बताया कि ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया जाता है तथा उन्हें नशामुक्त एवं संस्कारवान जीवन जीनें के लिए प्रेरित किया जाता है।
उपस्थित शिक्षकों नें ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी शिक्षकों एवं अतिथियों नें नशामुक्त जीवन जीनें का संकल्प लिया, शिक्षक दिवस का यह आयोजन उमंग, उत्साह, खुशी और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ।
उपरोक्त कार्यक्रम में जी.पी.एम. सेवा केन्द्र संचालिका शारदा बहन, पेण्ड्रा सेवाकेंद्र संचालिका बी.के. सुनीता बहन, बी.के. उषा बहन, निमधा सेवाकेंद्र संचालिका बी.के. उत्तरा बहन, शिक्षक पीयूष गुप्ता, अवध राम राठौर, महेश मिश्रा, सरोज राय, प्रदीप गुप्ता, संतोष भाई सहित पेण्ड्रा क्षेत्र के अनेक शिक्षकगण एवं ब्रह्माकुमारी भाई-बहन उपस्थित रहे।



👤 श्री संजय मिश्रा
📰 एडिटर-इन-चीफ
🔎 इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट |
📜 RTI एक्टिविस्ट |
🤝 सोशल वर्कर
🖋️ परिचय
श्री संजय मिश्रा Sushiravani के
एडिटर-इन-चीफ हैं। वे निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित आधारित
पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी पत्रकार हैं। उनकी विशेषज्ञता
सुशासन, सामाजिक न्याय, शिक्षा, पर्यावरण, अपराध, प्रशासनिक पारदर्शिता
एवं जनकल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों की रिपोर्टिंग में है।
📜 RTI एवं सामाजिक योगदान
RTI एक्टिविस्ट के रूप में वे सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से
शासन-प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नागरिक अधिकारों के प्रति
जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय हैं।
🤝 सोशल वर्कर के रूप में वे शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण,
सामुदायिक विकास तथा जनहित से जुड़े विभिन्न सामाजिक अभियानों में
सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
🏛️ संगठनात्मक दायित्व
नेशनल मीडिया कन्फेडरेशन
स्टेट प्रेसिडेंट
🎯 मिशन
“सत्य, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए
विश्वसनीय एवं प्रमाणिक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक बनाना।”
📞 संपर्क
📱 मोबाइल: +91 99812 95921
✉️ ईमेल: sanjaymishracg5612@gmail.com
