Wednesday, 16 September, 2026

सत्य निकेतन में इमारत गिरनें की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक: स्वस्तिक गौतम

नई दिल्ली/चंडीगढ़, भारत। 06 सितंबर 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में इमारत गिरनें की घटना को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ए.बी.वी.पी.), पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम ने बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक बताया है।

स्वस्तिक गौतम नें कहा कि सत्य निकेतन में बड़ी संख्या में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र रहते हैं और घटना में कुछ छात्रों के मलबे में दबे होनें की जानकारी सामनें आई है, ऐसे कठिन समय में प्राथमिकता तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलानें तथा प्रभावित छात्रों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करानें की होनी चाहिए, उन्होंने कहा कि ए.बी.वी.पी. के छात्र साथी राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुटता के साथ राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं, यही छात्र एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की वास्तविक भावना है।

गौतम नें डी.यू.एस.यू. अध्यक्ष आर्यन मान, दीपांशु शौकीन तथा घटनास्थल पर मौजूद सभी छात्र साथियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में जिस संवेदनशीलता और तत्परता से छात्र मदद के लिए आगे आए हैं, वह सराहनीय है, उन्होंने उम्मीद जताई कि रेस्क्यू ऑपरेशन जल्द से जल्द पूरा होगा और सभी प्रभावित छात्र सुरक्षित बाहर निकलेंगे, उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में ए.बी.वी.पी. प्रभावित छात्रों एवं उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

✍️ स्वस्तिक गौतम…
ज्वाइंट सेक्रेटरी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *