Wednesday, 16 September, 2026

सेंट्रल जोन के स्कूलों में चला साइबर जागृति अभियान, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को दी डिजिटल सुरक्षा की जानकारी

रायपुर छत्तीसगढ़। 19 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित “साइबर जागृति अभियान” एवं “संवाद से समाधान” के तहत रायपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन में विभिन्न थाना क्षेत्रों के स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, अभियान के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को Cyber Hygiene, Digital Security तथा सुरक्षित Cyber World के संबंध में व्यावहारिक एवं महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

अभियान के अंतर्गत लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में थाना कोतवाली, गोलबाजार एवं महिला थाना की संयुक्त टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसके अलावा डागा राष्ट्रीय स्कूल, जेल रोड में थाना मौदहापारा, माता सुंदरी स्कूल, कचहरी चौक में थाना गंज, सरदार प्रीतम सिंह सैनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, श्याम नगर में थाना तेलीबांधा, आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल, त्रिमूर्ति नगर में थाना देवेंद्र नगर तथा पी.जी. उमाठे इंग्लिश मीडियम स्कूल, शांतिनगर में थाना सिविल लाइन की टीमों नें विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

📡 डिजिटल सुरक्षा पर विशेष जोर…

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को WhatsApp Privacy, Two-Step Verification एवं मजबूत Password Security अपनानें के साथ-साथ Malicious Links, Malicious Files, Malicious Apps एवं Spyware से सतर्क रहनें की सलाह दी गई, साथ ही VirusTotal.com जैसे Security Utility की उपयोगिता तथा Sanchar Saathi के TAFCOP के माध्यम से मोबाइल कनेक्शनों की जानकारी जांचने के संबंध में भी बताया गया।

साइबर अपराध की स्थिति में National Cyber Crime Reporting Portal के माध्यम से शिकायत दर्ज करानें, Cyber Volunteer सुविधा तथा तत्काल सहायता के लिए 1930 पर संपर्क करनें की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया, पुलिस टीमों नें स्पष्ट किया कि साइबर ठगी होनें पर समय गंवाए बिना तत्काल शिकायत करना नुकसान को सीमित करनें में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

📡 बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर अभिभावकों को किया जागरूक…

कार्यक्रम में अभिभावकों एवं शिक्षकों को बच्चों द्वारा Gaming Apps एवं अन्य Applications के उपयोग के दौरान निर्धारित Age Limit/Age Rating का ध्यान रखनें की सलाह दी गई, Google Play Store सहित अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों की उम्र के अनुरूप ही Applications का चयन करनें तथा Parental Controls के माध्यम से बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों एवं Content पर उचित निगरानी रखनें की जानकारी दी गई।

पुलिस टीमों नें विद्यार्थियों को स्वयं साइबर सुरक्षित रहनें के साथ-साथ अपनें परिवार एवं परिजनों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

✍️… अभियान का संदेश स्पष्ट रहा-

“सोचिए • समझिए • फिर क्लिक कीजिए”

“मैं जागरूक हूँ, साइबर क्राइम से मुक्त हूँ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *