Sunday, 15 November, 2026

निपनिया में सिद्धिविनायक दुर्गा उत्सव समिति की सराहनीय पहल, 35 यूनिट रक्तदान के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित

✍️ देवी जागरण में संतोष यादव एवं छाया प्रकाश जैन की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने की आयोजन की सराहना…

निपनिया/बिल्हा, बिलासपुर छत्तीसगढ़। 19 अक्टूबर 2026

नवरात्रि के पावन पर्व पर सिद्धिविनायक दुर्गा उत्सव समिति, निपनिया बिल्हा द्वारा सेवा, समर्पण और भक्ति की अनूठी मिसाल पेश करते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, रक्तदान शिविर एवं भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया, शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में जहां 35 यूनिट रक्तदान किया गया, वहीं सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाया, रात्रि में आयोजित भव्य देवी जागरण में भक्तिमय प्रस्तुतियों नें श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना के पावन अवसर पर दिन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, शिविर में समिति के सदस्यों नें उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 35 यूनिट रक्तदान किया, वहीं लगभग 50 लोगों नें निःशुल्क नेत्र जांच कराई तथा सैकड़ों लोगों नें ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच का लाभ उठाया, इस पहल के माध्यम से समिति नें धार्मिक आयोजन के साथ-साथ जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया।

✍️ भव्य देवी जागरण में झूमे श्रद्धालु…

रात्रि में शनिवार को 10:30 बजे से रविवार की सुबह 04:00 बजे तक भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया, आराधना म्यूजिक ग्रुप, बिलासपुर के सहयोग से छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोकगायक संतोष यादव एवं छाया प्रकाश जैन नें अपनी मधुर भक्ति प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, देवी गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और जयकारों से आयोजन स्थल गुंजायमान हो उठा, जागरण में आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

✍️ विधायक धरमलाल कौशिक नें की पहल की सराहना…

उपरोक्त कार्यक्रम की छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक नें नवरात्रि के पावन अवसर पर समिति द्वारा स्वास्थ्य सेवा, रक्तदान और देवी आराधना को एक साथ जोड़कर किए गए इस आयोजन की सराहना की।

साथ ही समिति के सदस्यों को इस नेक पहल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं, कार्यक्रम के दौरान अतिथियों, समाजसेवियों एवं रक्तदाताओं को समिती द्वारा स्मृति चिह्न (मोमेंटो) एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

✍️ युवा मित्र मंडली का रहा विशेष योगदान…

इस आयोजन को सफल बनानें में मनीष कौशिक युवा मित्र मंडली, निपनिया बिल्हा एवं सिद्धिविनायक दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में मनीष कौशिक, गोवर्धन यादव, द्वारिका पटेल, मेलू राम यादव, शिव यादव, रोशन यादव, विनय यादव, अनिल ठाकुर, नितेश यादव, विकास कौशिक एवं महावीर यादव सहित अन्य सदस्यों नें सक्रिय भूमिका निभाई।

संदेश:- सिद्धिविनायक दुर्गा उत्सव समिति, निपनिया की यह पहल दर्शाती है कि धार्मिक पर्व केवल आस्था और उपासना तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सेवा को भी नई दिशा दी जा सकती है, नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र में भक्ति, मानवता और सामाजिक एकता का प्रेरणादायी उदाहरण बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *