नवरात्र पर्व विशेष: आस्था, शक्ति और श्रद्धा का महापर्व नवरात्रि: भक्ति के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर हो विशेष ध्यान

✍️ लेखक: संजय कुमार मिश्रा
पत्रकार, आरटीआई एजेंट एवं सामाजिक कार्यकर्ता, छत्तीसगढ़ राज्य (भारत)
रायपुर/बिलासपुर, छत्तीसगढ़। 10 अक्टूबर 2026
भारत की सनातन संस्कृति में नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना, आस्था, साधना और नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है, यह पर्व हमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के साथ-साथ सत्य, साहस, सेवा, सद्भाव और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देता है, नवरात्रि के पावन अवसर पर देशभर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, छत्तीसगढ़ राज्य में भी मां महामाया, मां बम्लेश्वरी सहित विभिन्न देवी मंदिरों में भक्तों की विशेष आस्था देखनें को मिलती है।

॥卐॥मां महामाया मंदिर, रतनपुर, जिला- बिलासपुर॥卐॥
नवरात्रि केवल पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और जनसेवा की भावना को मजबूत करनें का भी अवसर है, ऐसे में पर्व की भव्यता के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता देना आवश्यक है।
✍️ आस्था के केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था सर्वोपरि…
नवरात्रि के दौरान मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का सुदृढ़ होना बेहद जरूरी है, पुलिस प्रशासन, मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से भीड़ को नियंत्रित करनें तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकनें में सहायता मिल सकती है।
प्रमुख मंदिरों में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग, बैरिकेडिंग, सी.सी.टी.वी. कैमरों से निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटनें की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
इसके साथ ही अग्निशमन दल, एंबुलेंस और आपातकालीन सहायता दल की उपलब्धता भी महत्वपूर्ण है, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी होनें पर तत्काल सहायता मिल सके, इसके लिए सहायता केंद्र और स्पष्ट सूचना संकेतक लगाए जाने चाहिए।

सुरक्षा व्यवस्था का वास्तविक उद्देश्य केवल भीड़ को नियंत्रित करना नहीं, बल्कि प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित वातावरण में श्रद्धापूर्वक दर्शन का अवसर प्रदान करना है।
✍️ श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देना जरूरी...
किसी भी धार्मिक आयोजन की सफलता का आकलन केवल उसकी भव्यता से नहीं, बल्कि वहां पहुंचनें वाले श्रद्धालुओं को मिलनें वाली सुविधाओं से भी किया जाता है, नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में निम्नलिखित व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए…
✨️ शुद्ध पेयजल: श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
✨️ स्वच्छता: मंदिर परिसर, दर्शन मार्ग और आसपास के क्षेत्रों की नियमित सफाई हो तथा कचरे के उचित निपटान की व्यवस्था रहे।
✨️ चिकित्सा सुविधा: प्राथमिक उपचार केंद्र, चिकित्सकीय कर्मचारी और एंबुलेंस की व्यवस्था उपलब्ध हो।
✨️ महिलाओं के लिए सुविधाएं: महिलाओं के लिए स्वच्छ शौचालय, आवश्यक सहायता और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए।
✨️ वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन: बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और चलने-फिरने में कठिनाई का सामना करनें वाले श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन की व्यवस्था हो।
✨️ यातायात प्रबंधन: मंदिरों के आसपास अनावश्यक जाम रोकनें, पार्किंग और पैदल आवागमन के लिए उचित इंतजाम किए जाएं।
✨️ सूचना व्यवस्था: दर्शन के समय, प्रवेश मार्ग, निकास द्वार, पार्किंग स्थल और आपातकालीन सहायता की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए।
इन व्यवस्थाओं से न केवल श्रद्धालुओं की परेशानी कम होगी, बल्कि धार्मिक आयोजनों की गरिमा और प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास भी मजबूत होगा।

✍️ मां के दरबार में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश…
धार्मिक आस्था के साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, मंदिरों में पूजा सामग्री, फूल-माला, प्लास्टिक और अन्य कचरे का उचित निपटान किया जाना चाहिए, श्रद्धालुओं को भी मंदिर परिसर की स्वच्छता बनाए रखनें में सहयोग करना चाहिए।
प्रशासन और मंदिर समितियां प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग को कम करनें, कचरा संग्रहण के लिए पर्याप्त डस्टबिन लगानें तथा नियमित सफाई अभियान चलानें की दिशा में प्रभावी कदम उठा सकती हैं, धार्मिक स्थलों की पवित्रता केवल पूजा-अर्चना से ही नहीं, बल्कि वहां की स्वच्छता और अनुशासन से भी कायम रहती है।
✍️ महिला सम्मान और सामाजिक सद्भाव का संदेश…
नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है, यह पर्व हमें नारी शक्ति के सम्मान, महिलाओं की सुरक्षा और समाज में समानता की भावना को मजबूत करनें की प्रेरणा देता है, मां दुर्गा की आराधना तभी सार्थक होगी, जब हम अपनें दैनिक जीवन में महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाएं, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनें में सहयोग करें और बेटियों को शिक्षा, समान अवसर तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करें।
इसी प्रकार धार्मिक आयोजनों के दौरान सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारा और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना भी सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।
प्रशासन, धार्मिक समितियों, स्वयंसेवी संगठनों और आम जनता के संयुक्त प्रयासों से नवरात्रि का पर्व और अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित एवं प्रेरणादायी बनाया जा सकता है।

✍️ प्रशासन, मंदिर समितियों और नागरिकों की संयुक्त जिम्मेदारी…
नवरात्रि जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों में प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, लेकिन व्यवस्था बनाए रखनें की जिम्मेदारी केवल सरकारी विभागों तक सीमित नहीं है, मंदिर समितियों को भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता, स्वयंसेवकों की तैनाती और श्रद्धालुओं को सही जानकारी देनें की व्यवस्था करनी चाहिए।
पुलिस एवं यातायात विभाग को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखनी चाहिए, स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करनी चाहिए, श्रद्धालुओं को प्रशासन के निर्देशों का पालन करना, अफवाहों से बचना, कतार व्यवस्था बनाए रखना और आपातकालीन परिस्थितियों में जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए।
“बेहतर प्रबंधन, सतर्क प्रशासन और जागरूक नागरिक” इन तीनों के समन्वय से ही धार्मिक आयोजन सुरक्षित और सफल बन सकते हैं।
✍️ नवरात्रि का वास्तविक संदेश: शक्ति की उपासना के साथ सेवा का संकल्प…
नवरात्रि हमें यह सिखाती है कि शक्ति का अर्थ केवल सामर्थ्य नहीं, बल्कि निर्बलों की सहायता करना, अन्याय के विरुद्ध खड़ा होना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है।
एक पत्रकार के रूप में जनहित से जुड़े विषयों को सामनें लाना, प्रशासनिक व्यवस्थाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नागरिकों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना सामाजिक दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है, तथा एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जरूरतमंदों की सहायता, जन-जागरूकता और समाज में सद्भाव को बढ़ावा देना हम सभी का कर्तव्य है।
नवरात्रि के इस पावन अवसर पर यह संकल्प लिया जाना चाहिए कि हम धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करेंगे, जरूरतमंदों की सहायता करेंगे, महिलाओं का सम्मान करेंगे, स्वच्छता बनाए रखेंगे और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे को मजबूत करेंगे।

✍️ शुभकामना संदेश…
मां दुर्गा से प्रार्थना है कि नवरात्रि का यह पावन पर्व समस्त छत्तीसगढ़ वासियों सहित देश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य लेकर आए, समाज से अन्याय, भेदभाव और नकारात्मकता का अंत हो तथा प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन जीनें का अवसर मिले।
शक्ति की आराधना, सेवा का संकल्प और सुरक्षित समाज का निर्माण यही नवरात्रि का सच्चा संदेश है।
संजय कुमार मिश्रा ‘संपादक’
पत्रकार, आरटीआई एजेंट एवं सामाजिक कार्यकर्ता
छत्तीसगढ़ राज्य (भारत)

॥卐॥ जय माता दी ॥卐॥

👤 श्री संजय मिश्रा
📰 एडिटर-इन-चीफ
🔎 इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट |
📜 RTI एक्टिविस्ट |
🤝 सोशल वर्कर
🖋️ परिचय
श्री संजय मिश्रा Sushiravani के
एडिटर-इन-चीफ हैं। वे निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित आधारित
पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी पत्रकार हैं। उनकी विशेषज्ञता
सुशासन, सामाजिक न्याय, शिक्षा, पर्यावरण, अपराध, प्रशासनिक पारदर्शिता
एवं जनकल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों की रिपोर्टिंग में है।
📜 RTI एवं सामाजिक योगदान
RTI एक्टिविस्ट के रूप में वे सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से
शासन-प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नागरिक अधिकारों के प्रति
जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय हैं।
🤝 सोशल वर्कर के रूप में वे शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण,
सामुदायिक विकास तथा जनहित से जुड़े विभिन्न सामाजिक अभियानों में
सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
🏛️ संगठनात्मक दायित्व
नेशनल मीडिया कन्फेडरेशन
स्टेट प्रेसिडेंट
🎯 मिशन
“सत्य, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए
विश्वसनीय एवं प्रमाणिक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक बनाना।”
📞 संपर्क
📱 मोबाइल: +91 99812 95921
✉️ ईमेल: sanjaymishracg5612@gmail.com
