इरकॉन, राइट कंपनी और रेलवे प्रबंधन की कथित वादाखिलाफी से कृष्णा नगर के वार्डवासियों में आक्रोश

✍️ अधूरी सड़क-नाली समेत मूलभूत सुविधाओं को लेकर आंदोलन की चेतावनी, जल्द सौंपेंगे ज्ञापन…
दीपका/कोरबा, छत्तीसगढ़। 03 अक्टूबर 2026
दीपका-गेवरा-पेण्ड्रा रेल लाइन से जुड़नें वाले कृष्णा नगर क्षेत्र में एस.ई.सी.एल. के कोयला लदान के लिए बिछाई जा रही रेल लाइन के निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय वार्डवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है, वार्डवासियों का आरोप है कि इरकॉन, राइट कम्पनी एवं रेलवे प्रबंधन द्वारा पूर्व में दिए गए आश्वासनों के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं का निर्माण पूरा किए बिना रेल लाइन का कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
कृष्णा नगर के निवासियों के अनुसार, पूर्व में राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में रेलवे प्रबंधन के समक्ष यह आश्वासन दिया गया था कि रेल लाइन निर्माण को प्राथमिकता देनें से पहले वार्ड की आवश्यक मूलभूत सुविधाओं- पक्की सड़क, नाली, मंदिर एवं सांस्कृतिक स्टेज भवन से संबंधित कार्य पूरे किए जाएंगे, वार्डवासियों का कहना है कि इन आश्वासनों के बावजूद कई कार्य अब भी अधूरे हैं।
✍️ बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा…
इसी मुद्दे को लेकर कृष्णा नगर वार्ड क्रमांक 07 में वार्डवासियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, बैठक में क्षेत्र की लंबित समस्याओं एवं अधूरे विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

✍️ बैठक में प्रमुख रूप से निम्न समस्याएं उठाई गईं…
01. सड़क एवं ब्रिज निर्माण अधूरा-
शासकीय माध्यमिक शाला से दीपका की ओर जानें वाली रेल लाइन के बीच आवागमन के लिए अण्डरब्रिज का निर्माण किया गया है, लेकिन स्कूल से अण्डरब्रिज तक सड़क निर्माण का कार्य अधूरा होनें से स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
02. नाली निर्माण नहीं होने से जलजमाव-
वार्ड में जल निकासी के लिए नाली निर्माण का कार्य अब तक शुरू नहीं होनें का आरोप है, इसके कारण बारिश एवं गंदे पानी की निकासी की समस्या बनी हुई है तथा जलजमाव और गंदगी की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
03. दीपका बस्ती मार्ग भी अधूरा-
कृष्णा नगर को दीपका बस्ती से जोड़नें वाले मार्ग पर ट्रांसफार्मर के समीप स्थित दूसरे अण्डरब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन उसके आसपास सड़क निर्माण अधूरा होनें से लोगों को आवागमन में कठिनाई और जोखिम का सामना करना पड़ रहा है।
✍️ ज्ञापन सौंपनें का निर्णय, आंदोलन की चेतावनी…
बैठक में वार्डवासियों नें निर्णय लिया कि समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर रेलवे प्रबंधन एवं संबंधित विभागों को शीघ्र ज्ञापन सौंपा जाएगा, साथ ही अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करानें और वार्ड की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करनें की मांग की जाएगी।
वार्डवासियों नें कहा कि यदि संबंधित एजेंसियों एवं रेलवे प्रबंधन द्वारा समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करनें के लिए बाध्य होंगे, उनका कहना है कि आंदोलन की स्थिति उत्पन्न होनें से पहले संबंधित विभागों को वार्ड की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
बैठक में मूलचंद, मो. मंसूर, ललित महिलांगे, लक्ष्मण गुप्ता, मो. सरताज कुरैशी, कन्हैया, पवन गुप्ता, प्रभाष तांती, सोहन पंडित, मो. शमीम अंसारी, राधे बरेठ, सुनील शर्मा, शंभू लोहार, मो. अशरफ, दुलार बेक, छोटेलाल, मीना थापा, गीता महंत, जगत बाई चौहान, उमा महंत, सोना गोस्वामी, सती देवी महंत, सीमा देवी शर्मा, बालमती बारिया, इफाना कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कृष्णा नगर के वार्डवासी उपस्थित रहे।


👤 श्री संजय मिश्रा
📰 एडिटर-इन-चीफ
🔎 इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट |
📜 RTI एक्टिविस्ट |
🤝 सोशल वर्कर
🖋️ परिचय
श्री संजय मिश्रा Sushiravani के
एडिटर-इन-चीफ हैं। वे निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित आधारित
पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी पत्रकार हैं। उनकी विशेषज्ञता
सुशासन, सामाजिक न्याय, शिक्षा, पर्यावरण, अपराध, प्रशासनिक पारदर्शिता
एवं जनकल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों की रिपोर्टिंग में है।
📜 RTI एवं सामाजिक योगदान
RTI एक्टिविस्ट के रूप में वे सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से
शासन-प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नागरिक अधिकारों के प्रति
जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय हैं।
🤝 सोशल वर्कर के रूप में वे शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण,
सामुदायिक विकास तथा जनहित से जुड़े विभिन्न सामाजिक अभियानों में
सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
🏛️ संगठनात्मक दायित्व
नेशनल मीडिया कन्फेडरेशन
स्टेट प्रेसिडेंट
🎯 मिशन
“सत्य, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए
विश्वसनीय एवं प्रमाणिक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक बनाना।”
📞 संपर्क
📱 मोबाइल: +91 99812 95921
✉️ ईमेल: sanjaymishracg5612@gmail.com
