राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नें छत्तीसगढ़ राज्य के राजधानी रायपुर में आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में लिया हिस्सा

✍️ 100 से अधिक महिलाओं के रक्तदान की सराहना, कहा- महिलाएं दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणास्रोत; नक्सलवाद से मुक्ति के बाद विकास की नई राह पर छत्तीसगढ़…
रायपुर, छत्तीसगढ़। 22 अक्टूबर 2026
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज रायपुर में नुआखाई महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ एवं ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में शामिल हुईं, इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं के रक्तदान अभियान की सराहना करते हुए इसे मानवता की महान सेवा और देश के अन्य राज्यों के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
राष्ट्रपति नें कहा कि छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के भटकाव से निकलकर विकास के उजियारे की ओर अग्रसर है, प्रदेश के युवाओं की मुख्यधारा में भागीदारी राज्य और राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान कर रही है।

✨️ महिलाओं का रक्तदान प्रेरणादायक पहल: राष्ट्रपति…
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु नें अपनें संबोधन की शुरुआत छत्तीसगढ़ी भाषा में करते हुए कहा, “छत्तीसगढ़ के दाई, बहिनी, भाई अउ मयारू लईका मन ला जोहार, छत्तीसगढ़ महतारी की जय।”
उन्होंने 1100 से अधिक महिलाओं द्वारा रक्तदान किए जानें की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं आज समाज सेवा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर रही हैं, उन्होंने महिलाओं को शक्ति स्वरूपा बताते हुए कहा कि वे किसी से कम नहीं हैं और उनका यह सेवाभावी कार्य देश के अन्य राज्यों की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
राष्ट्रपति नें कहा कि महिलाओं को अबला नहीं, बल्कि सबला बनकर आगे बढ़ना है, बेटियों को ‘I Can Do It’ अर्थात ‘मैं यह कर सकती हूं’ के संकल्प के साथ अपनें लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए, उन्होंने महिला और पुरुष की समान भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि जिस प्रकार रथ के संचालन में सभी पहियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, उसी प्रकार जीवन और समाज के विकास में महिला एवं पुरुष दोनों की समान भूमिका है।
उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करनें के बाद व्यक्ति को पीछे मुड़कर देखना चाहिए और दूसरों को भी आगे बढ़ने में सहयोग देना चाहिए, राष्ट्रपति नें ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ की भावना को मजबूत करते हुए प्रदेशवासियों से विकसित, समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

✍️ नुआखाई पर्व भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक…
राष्ट्रपति नें कहा कि नुआखाई केवल एक सांस्कृतिक या कृषि पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध परंपराओं, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता का उत्सव है, यह पर्व नई फसल के स्वागत, धरती माता के प्रति कृतज्ञता और किसानों के परिश्रम के सम्मान का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि अन्न केवल भूख मिटानें का साधन नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत, धरती की उदारता और प्रकृति के अनमोल उपहार का प्रतीक है, इसलिए अन्न का सम्मान करना, किसानों के योगदान को स्वीकार करना और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है।
राष्ट्रपति नें कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और भारतीय जीवन-मूल्यों से जोड़नें में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

✍️ युवाओं से ईमानदारी, नैतिकता और सेवाभाव अपनानें का आह्वान…
युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु नें कहा कि प्रत्येक युवा के भीतर कुछ नया करनें, बेहतर बनानें और अपनी अलग पहचान स्थापित करनें की क्षमता होती है, युवाओं को अपनें व्यक्तिगत प्रयासों को समाज और राष्ट्र के व्यापक लक्ष्यों से जोड़ना चाहिए।
उन्होंने युवाओं से ऊंचे सपनें देखनें, श्रेष्ठ आचरण अपनानें और हर कार्य को ईमानदारी, निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ करने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि राष्ट्र का निर्माण केवल बड़े निर्णयों से नहीं, बल्कि करोड़ों नागरिकों के छोटे-छोटे ईमानदार प्रयासों से होता है।
राष्ट्रपति नें युवाओं को ज्ञान के साथ विनम्रता, महत्वाकांक्षा के साथ नैतिकता और सफलता के साथ सेवाभाव अपनानें की सलाह दी, उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करनें में महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी निर्णायक होगी।

✍️ नक्सलवाद से मुक्ति के बाद विकास की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़…
राष्ट्रपति नें छत्तीसगढ़ में सकारात्मक बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के प्रयासों तथा युवाओं की दृढ़ इच्छाशक्ति से अनेक युवा नक्सलवाद के भटकाव से निकलकर मुख्यधारा में शामिल हुए हैं, जहां कभी भय और आतंक का वातावरण था, वहां अब विकास की नई संभावनाएं उभर रही हैं।
उन्होंने कहा कि यह बदलाव युवाओं और उनके परिवारों के कल्याण के साथ-साथ प्रदेश तथा देश की प्रगति के लिए भी महत्वपूर्ण है, राष्ट्रपति नें प्रदेशवासियों से विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ानें और राष्ट्र निर्माण में अधिकाधिक योगदान देनें की अपील की।

✍️ राज्यपाल रमेन डेका नें युवाओं को बताया राष्ट्र की मजबूत आधारशिला…
राज्यपा रमेन डेका नें प्रदेशवासियों को नुआखाई तिहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व नई फसल के आगमन की खुशी के साथ धरती माता के प्रति कृतज्ञता, किसानों के सम्मान और आपसी सहयोग की परंपरा को मजबूत करता है।
उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति को प्रदेश के लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर बताया, राज्यपाल नें कहा कि राष्ट्रपति का संघर्ष, सादगी, समर्पण और सेवाभाव सभी के लिए अनुकरणीय है, उन्होंने युवाओं से नशे और भटकाव से दूर रहकर ज्ञान, कौशल एवं नवाचार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देनें का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि स्वस्थ, शिक्षित, संस्कारित और सेवाभावी युवा ही सशक्त समाज तथा विकसित राष्ट्र की मजबूत आधारशिला हैं, राज्यपाल नें रक्तदाताओं, विशेषकर महिला रक्तदाताओं की सराहना करते हुए रक्तदान को मानवता की महान सेवा बताया।

✍️ राष्ट्रपति का जीवन बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नें छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का स्वागत एवं अभिनंदन किया, उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ से गहरा आत्मीय संबंध है और प्रदेशवासियों के मन में उनके प्रति विशेष सम्मान एवं आत्मीयता है।
मुख्यमंत्री नें कहा कि ओडिशा के एक छोटे से गांव से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचनें की राष्ट्रपति की यात्रा संघर्ष, सादगी, सेवा, शिक्षा और दृढ़ संकल्प की प्रेरणादायक मिसाल है, उनका जीवन देश की बेटियों, युवाओं तथा जनजातीय और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री नें कहा कि नुआखाई छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सांस्कृतिक निकटता का भी प्रतीक है, ओड़िया समाज नें अपनी मेहनत, सादगी और सेवाभाव से छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, उन्होंने कहा कि सेवा सम्मान पर्व और युवा प्रबोधन जैसे आयोजन सांस्कृतिक परंपराओं को समाज सेवा एवं युवा सशक्तीकरण से जोड़नें की सार्थक पहल हैं।
✍️ पुरंदर मिश्रा नें नुआखाई की सांस्कृतिक महत्ता पर डाला प्रकाश…
कार्यक्रम के संयोजक एवं उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा नें नुआखाई पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अन्नदाता किसानों के सम्मान, पारिवारिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, यह लोगों को अपनी मिट्टी, संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहनें की प्रेरणा देता है।
✍️ जन-प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की रही उपस्थिति…
कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा सहित विधायकगण उपस्थित रहे।
इसके अलावा संभाग आयुक्त श्याम धावड़े, पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर में आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ एवं ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम नें महिला सशक्तीकरण, रक्तदान, युवा जागरूकता, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सेवा के महत्व को रेखांकित किया, राष्ट्रपति के संदेश नें स्पष्ट किया कि विकसित भारत और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए महिलाओं की समान भागीदारी, युवाओं का सकारात्मक योगदान तथा प्रत्येक नागरिक का सेवाभाव आवश्यक है।
✍️ संजय कुमार मिश्रा…
पत्रकार, आर.टी.आई. एजेंट एवं सामाजिक कार्यकर्ता


👤 श्री संजय मिश्रा
📰 एडिटर-इन-चीफ
🔎 इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट |
📜 RTI एक्टिविस्ट |
🤝 सोशल वर्कर
🖋️ परिचय
श्री संजय मिश्रा Sushiravani के
एडिटर-इन-चीफ हैं। वे निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित आधारित
पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी पत्रकार हैं। उनकी विशेषज्ञता
सुशासन, सामाजिक न्याय, शिक्षा, पर्यावरण, अपराध, प्रशासनिक पारदर्शिता
एवं जनकल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों की रिपोर्टिंग में है।
📜 RTI एवं सामाजिक योगदान
RTI एक्टिविस्ट के रूप में वे सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से
शासन-प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नागरिक अधिकारों के प्रति
जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय हैं।
🤝 सोशल वर्कर के रूप में वे शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण,
सामुदायिक विकास तथा जनहित से जुड़े विभिन्न सामाजिक अभियानों में
सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
🏛️ संगठनात्मक दायित्व
नेशनल मीडिया कन्फेडरेशन
स्टेट प्रेसिडेंट
🎯 मिशन
“सत्य, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए
विश्वसनीय एवं प्रमाणिक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक बनाना।”
📞 संपर्क
📱 मोबाइल: +91 99812 95921
✉️ ईमेल: sanjaymishracg5612@gmail.com
