Wednesday, 16 September, 2026

पटरी पार के खिलाड़ियों नें अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में मैच खेलकर मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

✍️ खेल भावना, फिटनेस और अनुशासन का दिया संदेश; युवाओं नें उत्साह के साथ दिखाया खेल कौशल…

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़। 30 अगस्त 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजनांदगांव के पटरी पार क्षेत्र के युवा हॉकी खिलाड़ियों नें अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में मैत्रीपूर्ण हॉकी मैच खेलकर खेल भावना, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया, खिलाड़ियों नें पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ मैदान में उतरकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा, मैच के दौरान खिलाड़ियों में शानदार उत्साह देखनें को मिला और उन्होंने टीम भावना के साथ खेल का आनंद लिया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों नें कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और मानसिक मजबूती का भी विकास होता है, युवाओं को नियमित रूप से किसी न किसी खेल से जुड़कर अपनें स्वास्थ्य और व्यक्तित्व के विकास की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित इस मैत्रीपूर्ण मुकाबले ने खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया, साथ ही आयोजन नें पटरी पार क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी हॉकी एवं अन्य खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित यह आयोजन खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ानें और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करनें की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में सामनें आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *