रायपुर में “यू कैन ग्लैमरस किंग एंड क्वीन अवार्ड CG 2026” का भव्य आयोजन

रायपुर, छत्तीसगढ़। 26 अगस्त 2026
फैशन, ग्लैमर, कला एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करनें और छत्तीसगढ़ की उभरती प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करनें के उद्देश्य से “यू कैन ग्लैमरस किंग एंड क्वीन अवार्ड CG 2026” का भव्य आयोजन 22 अगस्त 2026, शनिवार को रायपुर में किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय किरण सिंह जी, मंत्री नरेंद्र अग्रवाल जी एवं लक्ष्मी नारायण जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कवयित्री एवं समाजसेविका श्रीमती शुभा शुक्ला ‘निशा’ जी, प्रियंका शर्मा जी एवं सुषमा बग्गा जी नें कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण फेमस सेलिब्रिटी गेस्ट बिपाशा एक्सपो जी रहीं, जिनकी उपस्थिति नें समारोह में विशेष ऊर्जा और आकर्षण जोड़ दिया, कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन श्वेता चोरे एवं विभा सोनी नें किया, जिसे उपस्थित अतिथियों और दर्शकों नें खूब सराहा, समारोह में शहर के अनेक गणमान्य अतिथियों की भी उपस्थिति रही, जिनमें नितिन शाक्य जी, किरण रात्रे जी, डॉ. अभिषेक मिश्रा जी, गायत्री माणिकपुरी जी, सेनॉरिता जी, भावना नथवानी जी, आलिया पालीवाल जी, अजन्ता चौधरी जी, मिस ब्लेसी, प्रीति रानी तिवारी जी, शकीला खान जी, गीता वर्मा जी एवं कविता कुंभज जी सहित अन्य विशिष्टजन शामिल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश जी की स्तुति एवं माँ सरस्वती की वंदना से हुआ, इस अवसर पर वरिष्ठ कवयित्री एवं समाजसेविका श्रीमती शुभा शुक्ला ‘निशा’ जी नें अपनी मधुर आवाज़ में माँ वीणापाणि के चरणों में भावपूर्ण शब्दांजलि अर्पित की, आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच से जोड़ना तथा फैशन, ग्लैमर और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करनें वाली प्रतिभाओं को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करना है, यह आयोजन प्रदेश की प्रतिभाओं को आगे बढ़ानें की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

रायपुर में आयोजित इस भव्य समारोह में सेलिब्रिटी गेस्ट बिपाशा एक्सपो जी के हाथों मिस इंडिया, मिस छत्तीसगढ़, मिसेज छत्तीसगढ़ सहित शहर की अनेक प्रतिभाओं एवं गणमान्य व्यक्तित्वों को वेरोनिका अवार्ड से सम्मानित किया गया, इसी क्रम में शहर की वरिष्ठ कवयित्री एवं समाजसेविका श्रीमती शुभा शुक्ला ‘निशा’ जी को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, उनके सामाजिक एवं साहित्यिक योगदान को देखते हुए उन्हें भी वेरोनिका अवार्ड से सम्मानित किया गया।

समारोह नें फैशन, ग्लैमर, कला और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाकर छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को सम्मान और प्रोत्साहन देनें की दिशा में एक यादगार पहल प्रस्तुत की।


👤 श्री संजय मिश्रा
📰 एडिटर-इन-चीफ
🔎 इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट |
📜 RTI एक्टिविस्ट |
🤝 सोशल वर्कर
🖋️ परिचय
श्री संजय मिश्रा Sushiravani के
एडिटर-इन-चीफ हैं। वे निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित आधारित
पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी पत्रकार हैं। उनकी विशेषज्ञता
सुशासन, सामाजिक न्याय, शिक्षा, पर्यावरण, अपराध, प्रशासनिक पारदर्शिता
एवं जनकल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों की रिपोर्टिंग में है।
📜 RTI एवं सामाजिक योगदान
RTI एक्टिविस्ट के रूप में वे सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से
शासन-प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नागरिक अधिकारों के प्रति
जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय हैं।
🤝 सोशल वर्कर के रूप में वे शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण,
सामुदायिक विकास तथा जनहित से जुड़े विभिन्न सामाजिक अभियानों में
सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
🏛️ संगठनात्मक दायित्व
नेशनल मीडिया कन्फेडरेशन
स्टेट प्रेसिडेंट
🎯 मिशन
“सत्य, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए
विश्वसनीय एवं प्रमाणिक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक बनाना।”
📞 संपर्क
📱 मोबाइल: +91 99812 95921
✉️ ईमेल: sanjaymishracg5612@gmail.com
