रक्षाबंधन पर यात्रियों को रेलवे की सौगात, दुर्ग–रायगढ़ के बीच चलेगी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

✍️ 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे लगाएगी ट्रेन, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, चांपा, सक्ती, खरसिया और रायगढ़ सहित मार्ग के यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा…
रायपुर, छत्तीसगढ़। 25 अगस्त 2026
रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग–रायगढ़–दुर्ग के बीच रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है, गाड़ी संख्या 08834/08833 का संचालन 27 से 29 अगस्त 2026 तक तीन फेरों के लिए किया जाएगा।
रेलवे के इस विशेष इंतजाम से रक्षाबंधन के अवसर पर दुर्ग, भिलाई, रायपुर, तिल्दा-नेवरा, भाटापारा, बिलासपुर, जांजगीर-नैला, चांपा, सक्ती, खरसिया और रायगढ़ सहित मार्ग के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी।

✍️ दुर्ग से रायगढ़ जानें वाली ट्रेन का समय…
गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए शाम 07:00 बजे रायगढ़ पहुंचेगी, ट्रेन रायपुर 11:25 बजे, भाटापारा 12:50 बजे, बिलासपुर 14:45 बजे, चांपा 15:55 बजे, सक्ती 16:59 बजे और खरसिया 17:16 बजे पहुंचेगी।
✍️ रायगढ़ से दुर्ग वापसी का समय…
वापसी में गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़-दुर्ग पैसेंजर स्पेशल रायगढ़ से शाम 07:40 बजे रवाना होगी, यह ट्रेन निर्धारित मार्ग के सभी प्रमुख स्टेशनों पर ठहरते हुए बिलासपुर रात 10:20 बजे, भाटापारा रात 11:25 बजे, रायपुर रात 12:40 बजे पहुंचेगी और अगले दिन दुर्ग सुबह 02:00 बजे पहुंचेगी।
✍️ 10 कोच की होगी विशेष ट्रेन…
रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल में कुल 10 ICF कोच लगाए जाएंगे, इनमें 08 जनरल कोच और 2 SLRD कोच शामिल होंगे, इससे पर्व के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सीटिंग क्षमता के साथ आवागमन की सुविधा मिलेगी।
रेलवे की इस पहल से रक्षाबंधन पर्व पर अपनें परिवार एवं भाई-बहनों से मिलनें जानें वाले यात्रियों को काफी राहत मिलनें की उम्मीद है, तीन दिनों तक विशेष ट्रेन के संचालन से नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करनें में मदद मिलेगी।


👤 श्री संजय मिश्रा
📰 एडिटर-इन-चीफ
🔎 इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट |
📜 RTI एक्टिविस्ट |
🤝 सोशल वर्कर
🖋️ परिचय
श्री संजय मिश्रा Sushiravani के
एडिटर-इन-चीफ हैं। वे निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित आधारित
पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी पत्रकार हैं। उनकी विशेषज्ञता
सुशासन, सामाजिक न्याय, शिक्षा, पर्यावरण, अपराध, प्रशासनिक पारदर्शिता
एवं जनकल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों की रिपोर्टिंग में है।
📜 RTI एवं सामाजिक योगदान
RTI एक्टिविस्ट के रूप में वे सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से
शासन-प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नागरिक अधिकारों के प्रति
जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय हैं।
🤝 सोशल वर्कर के रूप में वे शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण,
सामुदायिक विकास तथा जनहित से जुड़े विभिन्न सामाजिक अभियानों में
सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
🏛️ संगठनात्मक दायित्व
नेशनल मीडिया कन्फेडरेशन
स्टेट प्रेसिडेंट
🎯 मिशन
“सत्य, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए
विश्वसनीय एवं प्रमाणिक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक बनाना।”
📞 संपर्क
📱 मोबाइल: +91 99812 95921
✉️ ईमेल: sanjaymishracg5612@gmail.com
