Wednesday, 16 September, 2026

बिलासपुर में सर्वहितकारी पत्रकार परिवार का भव्य आयोजन, ‘सुरक्षा प्रहरी सम्मान समारोह’ में पत्रकारों व गणमान्य नागरिकों का सम्मान

✍️ प्रदेशभर से पहुंचे पत्रकार साथी, सुरक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देनें वालों को स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मानित…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। 25 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन भारत के 06वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को ‘सुरक्षा प्रहरी सम्मान समारोह’ का गरिमामय आयोजन किया गया, कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पत्रकार साथी शामिल हुए, वहीं शहर के गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशिष्ट अतिथियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

पंडित देवकीनंदन भवन, सभा कक्ष, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल, बिलासपुर में आयोजित समारोह का उद्देश्य समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करनें वाले पत्रकारों, सुरक्षा कर्मियों तथा उल्लेखनीय योगदान देनें वाले व्यक्तियों का सम्मान एवं उत्साहवर्धन करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं सम्मानित व्यक्तियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पत्रकारिता की सामाजिक जिम्मेदारी, लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श भी हुआ, समारोह में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे पत्रकारों की सहभागिता नें कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की, सभी पत्रकार साथियों एवं अतिथियों नें संगठन के स्थापना दिवस पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारिता के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक निष्पक्ष एवं जनहितकारी समाचार पहुंचानें का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण रहा, आयोजन में शामिल अतिथियों और पत्रकार साथियों नें सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह पत्रकारों एवं समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करनें वाले लोगों का मनोबल बढ़ानें का कार्य करते हैं।

सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन, छत्तीसगढ़ इकाई के आयोजकों नें कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करनें वाले सभी पत्रकार साथियों, अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *