Wednesday, 16 September, 2026

रायपुर में भव्य फैशन शो का शानदार आयोजन, देशभर से पहुंचे प्रतिभागियों नें बिखेरा जलवा

रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 22 अगस्त 2026 को एक भव्य एवं शानदार Mrs., Miss & Mr. Fashion Show का आयोजन किया गया, शहर के प्रतिष्ठित होटल वुड कैसल में आयोजित इस कार्यक्रम में मुंबई से पहुंचीं सेलिब्रिटी गेस्ट एवं इंटरनेशनल मॉडल बिपाशा एक्सपो नें अपनी विशेष उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, वहीं मिस छत्तीसगढ़ अनिता राठौर सहित कई विशिष्ट एवं वीआईपी अतिथियों की मौजूदगी नें आयोजन को और खास बना दिया।

फैशन शो में रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ दूर-दराज से आए प्रतिभागियों नें उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, Mrs., Miss एवं Mr. कैटेगरी में प्रतिभागियों नें शानदार प्रस्तुतियां देते हुए अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया, एक से बढ़कर एक प्रतिभागियों नें रैंप पर अपने अंदाज से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा आयोजन उत्साह और आकर्षण से भरा नजर आया, प्रतिभागियों ने शानदार वॉक, प्रस्तुति और आत्मविश्वास के साथ फैशन एवं ग्लैमर की विशेष छाप छोड़ी।

इस भव्य आयोजन का सफल संचालन एवं आयोजन उमा कुशवाहा मैडम के नेतृत्व में किया गया, उनकी टीम द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को बेहद व्यवस्थित एवं प्रोफेशनल तरीके से संभाला गया, रायपुर में आयोजित यह फैशन शो प्रतिभा, ग्लैमर और आत्मविश्वास का शानदार संगम रहा, जिसने प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ फैशन एवं मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का एक बेहतरीन मंच प्रदान किया।

“ग्लैमर, ग्रेस और स्टाइल का संगम- बिपासा एक्सपो एवं मिस छत्तीसगढ़ अनीता राठौर।”

✍️ मेरे लिए मॉडलिंग सिर्फ खूबसूरती का प्रदर्शन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, प्रतिभा और अपनी पहचान को दुनिया के सामने रखने का एक मंच है- मिस छत्तीसगढ़ अनीता राठौर

आज इस शानदार मंच पर उपस्थित होकर मैं बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ, मैं सभी आयोजकों, अतिथियों और दर्शकों का हृदय से धन्यवाद करती हूँ, जिन्होंने मुझे अपना प्यार और सम्मान दिया, मेरा संदेश है कि अपनें सपनों पर विश्वास रखिए, मेहनत कीजिए और अपनी पहचान खुद बनाइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *