Wednesday, 16 September, 2026

‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ अभियान से दिया सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश

✍️ शंकर नगर चौक पर संकल्प सांस्कृतिक समिति का जागरूकता कार्यक्रम, ट्रैफिक विभाग नें की पहल की सराहना…

रायपुर, छत्तीसगढ़। संकल्प सांस्कृतिक समिति की डायरेक्टर मनीषा शर्मा के निर्देशन में सोमवार को रायपुर के शंकर नगर चौराहे पर ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करनें और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहननें के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में संकल्प नशा मुक्ति केंद्र, SLCA, ODIC, CBPLI प्रोजेक्ट तथा 36गढ़ कॉलेज के MSW के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई, प्रतिभागियों नें शंकर नगर चौक पर वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को नशे से होनें वाले सामाजिक, पारिवारिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान लोगों से अपील की गई कि नशे से दूरी बनाएं और सड़क पर सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट को अपनी आदत बनाएं, जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को विशेष रूप से नशे से बचने तथा अपने परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों के पालन, हेलमेट के महत्व और नशे की हालत में वाहन न चलाने को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया, इस पहल की ट्रैफिक विभाग द्वारा सराहना की गई।

संकल्प सांस्कृतिक समिति की इस पहल नें नशामुक्त समाज और सुरक्षित यातायात के दो महत्वपूर्ण संदेशों को एक साथ जोड़ते हुए आम नागरिकों को जागरूक करनें का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *