बेंगलुरु में आज IFSMN का 41वां स्थापना दिवस, छत्तीसगढ़ के पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी
देशभर के छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों के सशक्तिकरण और मीडिया चुनौतियों पर होगा मंथन…
बेंगलूरू/कर्नाटक, भारत। 29 अप्रैल 2029
इंडियन फेडरेशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूज़पेपर्स (IFSMN) का 41वां स्थापना दिवस आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है, इस राष्ट्रीय आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और देशभर से पत्रकारों की भागीदारी सुनिश्चित हुई है।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ से भी पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल सक्रिय रूप से शामिल होगा, प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक संतोष कुमार यदु, नेशनल मीडिया कॉन्फेडरेशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार राकेश पाण्डेय, मोनू कुरैशी, श्रीमति सरोज केरकेट्टा एवं श्रीमति पद्मिनी श्रीवास प्रमुख रूप से शामिल हैं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देशभर के छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सशक्त बनाना, मीडिया के समक्ष वर्तमान चुनौतियों पर गंभीर चर्चा करना तथा पत्रकारों के अधिकारों को मजबूत करनें की दिशा में ठोस रणनीति तैयार करना है, आयोजन में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि अपने विचार साझा करेंगे और मीडिया के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण मंथन करेंगे।
इस आयोजन को लेकर पत्रकारों में विशेष उत्साह का माहौल है और इसे मीडिया जगत के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है।


👤 श्री संजय मिश्रा
📰 एडिटर-इन-चीफ
🔎 इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट |
📜 RTI एक्टिविस्ट |
🤝 सोशल वर्कर
🖋️ परिचय
श्री संजय मिश्रा Sushiravani के
एडिटर-इन-चीफ हैं। वे निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित आधारित
पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी पत्रकार हैं। उनकी विशेषज्ञता
सुशासन, सामाजिक न्याय, शिक्षा, पर्यावरण, अपराध, प्रशासनिक पारदर्शिता
एवं जनकल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों की रिपोर्टिंग में है।
📜 RTI एवं सामाजिक योगदान
RTI एक्टिविस्ट के रूप में वे सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से
शासन-प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नागरिक अधिकारों के प्रति
जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय हैं।
🤝 सोशल वर्कर के रूप में वे शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण,
सामुदायिक विकास तथा जनहित से जुड़े विभिन्न सामाजिक अभियानों में
सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
🏛️ संगठनात्मक दायित्व
नेशनल मीडिया कन्फेडरेशन
स्टेट प्रेसिडेंट
🎯 मिशन
“सत्य, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए
विश्वसनीय एवं प्रमाणिक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक बनाना।”
📞 संपर्क
📱 मोबाइल: +91 99812 95921
✉️ ईमेल: sanjaymishracg5612@gmail.com
