Wednesday, 16 September, 2026
img 20251203 wa0272.jpg

न्यायधानी बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

बिलासपुर, छत्तीसगढ। 03 दिसम्बर 2025

छत्तीसगढ़ राज्य की न्यायधानी बिलासपुर में विभिन्न मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की आवश्यक एवः महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें राज्य भर के अनेक स्थानों के वरिष्ठ पत्रकार तथा महासंघ के पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए।

विगत दिवस सम्पन्न हुए उपरोक्त बैठक की शुरुआत संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा की अध्यक्षता में उपस्थित सभी सम्माननीय पत्रकार जनों के स्वागत सम्मान के साथ हुआ, जहां पर सभी पत्रकार जन अत्यंत उत्साहित नजर आए, उन्होंनें संगठन के क्रियाकलापों तथा आगामी दिशा-निर्देशों और वार्षिक अधिवेशन के विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चाएं की।



✒️ बैठक में रखे गए महत्वपूर्ण मुद्दे…

बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता, स्थानीय पत्रकारों की समस्याएँ, मीडिया कर्मियों की कार्य परिस्थितियों में सुधार, प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन, युवा पत्रकारों को प्रोत्साहन देने, फील्ड रिपोर्टरों के हितों की रक्षा तथा डिजिटल पत्रकारिता में बढ़ती चुनौतियों पर भी गंभीर चिंतन किया गया, प्रदेश महासचिव पंकज खण्डेलवाल नें संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कश्यप नें कार्यक्रम के बजट और वित्तीय आवश्यकताओं को विस्तार से रखते हुए पारदर्शिता पर जोर दिया, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, अजय द्विवेदी एवं सुधीर तिवारी नें आयोजन स्थल, मंच संचालन, अतिथि सत्कार और मीडिया प्रबंधन को लेकर सुझाव दिए।

जिला इकाइयों की सक्रिय भागीदारी बैठक में जिला स्तर से आए पदाधिकारियों नें भी अपनी-अपनी इकाइयों की गतिविधियों एवं चुनौतियों को साझा किया।

उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष कमल दुसेजा, जिला उपाध्यक्ष भूषण प्रसाद श्रीवास, जिला महासचिव गौतम बाल बोंदरे, जिला मीडिया प्रभारी यू. मुरली राव, पवन कुमार वर्मा, बेमेतरा जिला अध्यक्ष नन्द कुमार, तरुण शर्मा आदि शामिल रहे।

संगठन की एकजुटता पर जोर बैठक के समापन पर प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा नें कहा कि पत्रकार समाज लोकतंत्र का प्रहरी है और पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा करना संगठन की पहली प्राथमिकता है, उन्होंने सभी सदस्यों से वार्षिक कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया और कहा कि यह आयोजन संगठन की एकता और शक्ति को प्रदर्शित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *