बेहतर व्यवस्थाओं से उपार्जन केंद्रों में बढ़ रही है किसानों की भीड़
✒️… जिले में धान खरीदी तेज़, किसान बिना परेशानी के बेच रहे धान…
✒️… “टोकन तुहर हाथ” ऐप से धान खरीदी प्रक्रिया हुई आसान…
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। 23 नवम्बर 2025
छत्तीसगढ़ राज्य में न्यायधानी बिलासपुर जिला क्षेत्र के सभी धान उपार्जन केंद्रों में किसान अब बड़ी संख्या में अपनें धान बेचनें आ रहे है, टोकन तुहर हाथ ऐप द्वारा ऑनलाइन टोकन कटनें से लेकर धान तौलाई तक की संपूर्ण प्रक्रिया बेहद ही आसान और सुविधाजनक है, केंद्रों में शेड, पेयजल, लाइट सहित बारदानों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है, क्षेत्र के किसानों की सकारात्मक प्रक्रिया नें केंद्रों की व्यवस्थाओं को पारदर्शी साबित किया है।
मस्तूरी विकासखण्ड के जयरामनगर धान उपार्जन केंद्र में धान बेचनें आए किसान संजय पाण्डेय नें बताया कि वे लगभग चार से पांच एकड़ में धान की खेती करते है एवं प्रतिवर्ष यहां धान बेचनें आते है, आज उनके टोकन का नंबर लगा है, उन्हें टोकन कटवानें में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आई है, वे केंद्र की व्यवस्थाओं से पूरी तरह संतुष्ट है।
इसी प्रकार खैरा से धान बेचनें आए किसान तीजराम साहू नें बताया कि वे 134 कट्टी धान लेकर पहुंचे है, आसानी से टोकन कटा और उनका धान भी समर्थन मूल्य पर विक्रय हो गया है, अब वे बिना किसी चिंता के घर जा सकते है, धान उपार्जन केंद्र में अच्छी गुणवत्ता के बारदानें उपलब्ध है और यहां के कर्मचारियों का व्यवहार भी सहयोगपूर्ण रहा।
उल्लेखनीय है कि 15 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी के साथ ही अब जिले के उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की रफ्तार बढ़ी है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान-केंद्रित नीतियों और स्थानीय प्रशासन की सक्रियता नें तस्वीर बदल दी है, आज खरीदी केंद्रों में तकनीक आधारित टोकन व्यवस्था, तेज़ तौल प्रक्रिया और समय पर भुगतान से किसानों में भरोसा बढ़ा है।


👤 श्री संजय मिश्रा
📰 एडिटर-इन-चीफ
🔎 इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट |
📜 RTI एक्टिविस्ट |
🤝 सोशल वर्कर
🖋️ परिचय
श्री संजय मिश्रा Sushiravani के
एडिटर-इन-चीफ हैं। वे निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित आधारित
पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी पत्रकार हैं। उनकी विशेषज्ञता
सुशासन, सामाजिक न्याय, शिक्षा, पर्यावरण, अपराध, प्रशासनिक पारदर्शिता
एवं जनकल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों की रिपोर्टिंग में है।
📜 RTI एवं सामाजिक योगदान
RTI एक्टिविस्ट के रूप में वे सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से
शासन-प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नागरिक अधिकारों के प्रति
जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय हैं।
🤝 सोशल वर्कर के रूप में वे शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण,
सामुदायिक विकास तथा जनहित से जुड़े विभिन्न सामाजिक अभियानों में
सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
🏛️ संगठनात्मक दायित्व
नेशनल मीडिया कन्फेडरेशन
स्टेट प्रेसिडेंट
🎯 मिशन
“सत्य, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए
विश्वसनीय एवं प्रमाणिक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक बनाना।”
📞 संपर्क
📱 मोबाइल: +91 99812 95921
✉️ ईमेल: sanjaymishracg5612@gmail.com
